रामगढ़, दिसम्बर 14 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि सीएनआई चर्च रामगढ़ कैंट में रविवार को क्रिसमस गैदरिंग का भव्य और आध्यात्मिक आयोजन किया गया। प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति और करुणा के संदेश से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम ने पूरे चर्च परिसर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। आयोजन की शुरुआत पेरिस पुरोहित रेव्ह सुधीर लकड़ा की ओर से की गई प्रार्थना के साथ की गई। उन्होंने सुसमाचार से मुक्ति अध्याय का पाठ करते हुए कहा- "मन थिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।" इस उपदेश के माध्यम से उन्होंने प्रभु यीशु की शिक्षाओं को आत्मसात करने और जीवन में प्रेम व क्षमा को अपनाने का आह्वान किया। क्रिसमस गैदरिंग के दौरान क्रिसमस फादर ने बच्चों के बीच मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की। रामगढ़ जिले के मसीही समाज ने गीत-संगीत के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्मोत्सव...