घाटशिला, अप्रैल 4 -- घाटशिला। मऊभंडार स्थित सीएनआई चर्च में गुड फ्राइडे शुक्रवार को मनाया गया। मौके पर चर्च के फादर पेर्तित तिर्की ने प्रभु यीशु के बताए 10 वाणी को बताया। फादर ने लोगों को संदेश देते कहा कि बाइबिल के अनुसार अपने पापों का क्षमा मांगो। दूसरे के पापों को क्षमा करो। हम सभी को प्रेम त्याग और सद्भावना में रहना है। उन्होंने देश, दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोग आपसी भाईचारा रखते हुए जीवन गुजारे। इस मौके पर महिला मंडली की ओर से गीत गया गया। इस अवसर पर आरएफ बाजराय, बी कश्यप, अनिल हेरेंज, राजन बाजराय, राजेश कश्यप, निखिल हेरोंज आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.