सीएनआई चर्च बेड़ाइरगी का धूमधाम से मना 150वीं वर्षगांठ
सिमडेगा, मई 14 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ाइरगी में सीएनआई चर्च का 150वीं वर्षगांठ धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि चर्च समाज में प्रेम, सेवा, भाईचारा एवं मानवता का संदेश फैलाने का कार्य निरंतर करता आ रहा है। विधायक ने कहा कि पिछले 150 वर्षों से चर्च ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो समाज के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मौके पर धार्मिक वातावरण में विशेष प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत महिला मंडल के सदस्यों ने स्वागत गान और नृत्य प्रस्तुत कर किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.