सीएजी रिपोर्ट के बाद स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्म से लिए सैंपल
हरदोई, अगस्त 19 -- हरदोई। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता को लेकर सीएजी की रिपोर्ट सामने आने के बाद रेलवे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हरदोई रेलवे स्टेशन पर भी पानी की गुणवत्ता की जांच शुरू की गई है। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक निरंजन ने प्लेटफॉर्म संख्या एक, दो और तीन से पानी के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि पानी के नमूने रविवार को लिए गए थे। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने में करीब एक सप्ताह लग सकता है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा कि स्टेशन पर यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा पानी निर्धारित मानकों के अनुरूप है या नहीं। दरअसल संसद में पेश सीएजी रिपोर्ट में रेलवे स्टेशनों पर पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई गई थी। रिपोर्ट में 512 रेलवे स्टेशनों के पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.