बलिया, अप्रैल 9 -- बांसडीह (बलिया)। बांसडीह ब्लाक परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का दर्जा घटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) कर दिया गया है। गुरूवार को स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी की जगह पीएचसी का नामकरण कर बोर्ड लगा दिया गया है। इस निर्णय के बाद क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पड़ने की आमलोगों ने आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, ग्रेड घटने के चलते अब यहां मिलने वाली कई महत्वपूर्ण सुविधाएं समाप्त हो सकती हैं। खासकर 24 घंटे चलने वाली इमरजेंसी सेवा, भर्ती की सुविधा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होंगी। इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों के हजारों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। तहसील बांसडीह मुख्यालय से एक किमी दूर सहतवार मार्ग पर स्थित एक दूसरे अस्पताल उच्चीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.