सीएचसी स्याऊ में अग्निशमन व्यवस्था बदहाल, लाखों के उपकरण बने शोपीस
बिजनौर, जून 24 -- सीएचसी स्याऊ में मरीजों और तीमारदारों की सुरक्षा के लिए लाखों रुपये की लागत से स्थापित की गई अग्निशमन व्यवस्था विभागीय लापरवाही के चलते निष्क्रिय पड़ी है। अस्पताल में लगाए गए अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा उपकरण वर्षों से उपयोग में नहीं आ सके हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बेसमेंट में संचालित निजी अस्पताल बन सकते हैं हादसे का सबब अग्निशमन उपकरणों की स्थिति चांदपुर के स्याऊ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ में करीब दो वर्ष पूर्व आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए लाखों रुपये खर्च कर अग्निशमन उपकरण स्थापित किए गए थे, लेकिन वर्तमान में अधिकांश उपकरण अनुपयोगी हालत में पड़े हैं और केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। अस्पताल में प्रतिदिन आसपास के ग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.