सीएचसी से चोरों ने उड़ाई कर्मचारी की बाइक
सुल्तानपुर, अगस्त 19 -- चांदा,संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में तैनात कर्मचारी की बाइक को बुधवार की दोपहर चोरों ने उड़ा दिया। पीड़त ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दिया है। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के कोइरीपुर कस्बा के मोहल्ला कंचननगर निवासी मो. रियाज पुत्र मो वसी सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में स्वास्थ्य पर्येक्षक के पद पर तैनात है। बुधवार को वह अपनी बाइक से अस्पताल पहुंचे। अपराह्न तीन बजे के करीब जब वह घर जाने के लिए बाहर निकले तो उन्हें उनकी बाइक नदारद मिली। पीड़ित ने पहले तो बाइक को आसपास तलाशा, कही पता न चलने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: दो बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस अस्पताल परिसर से हुई चोरी की इस घटना से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.