लखीमपुरखीरी, मई 18 -- निघासन। कोतवाली क्षेत्र के प्रीतमपुरवा निवासी अनिल कुमार रविवार दोपहर अपने भाई का इलाज कराने सीएचसी आए थे। सीएचसी परिसर में खड़ी उसकी बाइक अपरान्ह करीब डेढ़ बजे कोई पार कर ले गया। अनिल ने परिवार के लोगों के साथ बाइक खोजनी शुरू की। सिंगाही रोड पर सरजू पुल के पास बाइक समेत एक युवक को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों ने बाइक और पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिसवाले उससे पूछताछ कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बेहतर पुलिसिंग के दावे के बावजूद शहर में उधम मचा रहे बाइक चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...