सीएचसी से गायब मिले डॉक्टर और कर्मचारी
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बुधवार सुबह आठ बजे सीएचसी आराजीलाइन में औचक निरीक्षण किया। उन्हें सुबह 8:45 बजे तक कई चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ गायब मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही जवाब मिलने तक उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस दौरान सीएमओ का यह जानकारी भी मिली कि चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के बावजूद प्रसव कक्ष से एक नवजात शिशु को उच्च केंद्र रेफर किया गया था। उन्होंने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित चिकित्सक से स्पष्ट कारण सहित रिपोर्ट देने को कहा है। सीएचसी पर वैक्सीन वितरण संबंधी रजिस्टर अपडेट नहीं था। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.