हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 14 -- यूपी के बस्ती जिले के सीएचसी भानपुर में गुरुवार रात एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है मरीज की हालत गंभीर थी। लेकिन उन्हें रेफर किया गया था। अस्पताल में ऑक्सीजन हटाने से मरीज की मौत हुई है। शुक्रवार को मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सीएमओ से जवाब तलब किया है। सीएमओ का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी। मामले में मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। साथ ही सीएचसी के स्टाफ से भी बात की जा रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सोनहा थानाक्षेत्र के जमोहना गांव निवासी 70 वर्षीय सीताराम पुत्र रामअधारे को लेकर उनके बेटे धर्मेंद्र गुरुवार की रात में करीब 11 बजे सीएचसी भानपुर पहुंचे थे। धर्मेंद्र का कहना है कि कोई चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे। ए...