एटा, अप्रैल 18 -- संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक डेंगू, मलेरिया सहित आठ तरह की बीमारियों की जांच कराने की सुविधा मरीजों को मिलेगी। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जिले में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक डेंगू, मलेरिया, चिकिनगुनिया, स्क्रब टाइफस, टायफाइड, हैपेटाइटिस सी, एचबीएसजी सहित आठ बीमारियों की जांच कराने की सुविधा मरीजों को मिलेगी। स्वास्थ्य केन्द्रों पर जांच एवं उपचार प्रदान कराने के लिए जांच किट एवं दवाईयों को भिजवाया जा रहा है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 10 से 30 अप्रैल तक चल रहे दस्तक अभियान म...