हाथरस, मार्च 4 -- हाथरस। शासन के निर्देशन में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा देर रात्रि में स्वास्थ्य केंद्रों का किया जा रहा निरीक्षण का सिलसिसला जारी है। सोमवार की देर रात सीएमओ द्वारा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंकदराराऊ और सिकंदराराऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी और प्रसव कक्ष का जायला लिया। उन्होंने सीएचसी सिकंदराराऊ के एमओआईसी को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाए रखने के साथ ही इमरजेंसी में पर्याप्त दवा और इंजेक्शन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने सोमवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ और ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी और ड...