सीएचसी सहिया में लगी टीबी जांच की आधुनिक मशीनें
देहरादून, मई 22 -- फोटो..... देहरादून। देहरादून के दूरस्थ क्षेत्रों के टीबी के मरीजों को राहत मिली है। सीएचसी सहिया में टीबी की जांच के लिए दो नई मशीनें मिली है।शुक्रवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंर्तगत ओएनजीसी की ओर से टीबी की जांच के लिए एक मशीन लगाई गई। दूसरी मशीन भी जल्द लगाई जाएगी। इससे पहले चकराता और सहिया के पर्वतीय एवं जनजातीय क्षेत्रों में यह मशीन उपलब्ध न होने के कारण स्थानीय मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बलगम और टीबी की सटीक जांच के लिए क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी तय करके उप जिला चिकित्सालय विकासनगर, जाना पड़ता था। यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर चलाया टीबी जागरूकता जिला क्षय रोग अधिकारी, डॉ मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में मरीजों के हित में ओएनजीसी के द्वारा दो महत्वपूर्ण मशीनें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.