सहरसा, अप्रैल 11 -- सलखुआ, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ में गंदगी और शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकरहिन्दुस्तान में बीते आठ अप्रैल को प्रकाशित खबर का असर बुधवार को साफ तौर पर देखने को मिला। खबर छपते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और आनन- फानन में सफाई अभियान शुरू कर दिया गया। परिसर में लंबे समय से जमा कचरे को हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई और गड्ढा खोदकर कचरे का व्यवस्थित निपटारा किया गया। सफाई कर्मियों ने पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की। शौचालयों में फिनाइल डालकर गंदगी हटाई गई, जिससे दुर्गंध में काफी कमी आई। वार्ड, बरामदे और नालियों की भी ब्लीचिंग पाउडर व फिनाइल से सफाई की गई। साफ- सफाई होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और अब शौचालय का उपयोग भी शुरू कर दिया है। मरीजों और स्थानीय लोगों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.