मेरठ, फरवरी 12 -- सरधना। मेरठ रोड स्थित विकास फिलिंग स्टेशन के संचालक ने सीएचसी सरधना पर डीजल आपूर्ति का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। संचालक ने डीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। पेट्रोल पंप संचाला नसीम कुरैशी ने बताया कि मार्च 2025 में सीएचसी को 21,870 रुपये का डीजल दिया था। इसके बाद जून 2025 में 19,683 रुपये का डीजल और आपूर्ति किया गया। दोनों बिलों की कुल धनराशि 41,553 रुपये है, जिसका अब तक भुगतान नहीं किया गया है। नसीम ने बताया कि अब स्वास्थ्य विभाग ने किसी अन्य पेट्रोल पंप से डीजल मंगाना शुरू कर दिया है। पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग से बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...