कटिहार, फरवरी 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले के समेली प्रखंड स्थित विभिन्न संस्थानों का बुधवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने व्यापक भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समेली, आंगनबाड़ी केंद्र समेली, पंचायत खैड़ा के वार्ड संख्या 09 एवं 10 तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, समेली, टाइप- फोर का अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समेली का निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। निरीक्षण में अस्पताल में पाई गई गंभीर गड़बड़ियों एवं लापरवाही से असंतुष्ट होकर डीएम ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित सभी विसंगतियों का विस्तृत रिपोर्ट तैया...