गौरीगंज, मई 9 -- संग्रामपुर। शनिवार को सीएचसी संग्रामपुर में ओपीडी के तहत कुल 199 मरीजों का पंजीकरण कर उपचार किया गया। इनमें 86 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं, जिनका एचआरपी डे के तहत महिला चिकित्सक डॉ. रुखसार द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) श्रेणी में चिन्हित की गईं, जिन्हें दवा देकर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही 13 गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए रेफर किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 32 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। वहीं 28 मरीजों का एक्स-रे तथा 55 मरीजों की विभिन्न पैथोलॉजी जांचें कराई गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और सुरक्षित मातृत्व को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यह भी पढ़ें- महेशपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.