रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- राजेंद्र तिवारी, शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में लोगों को अब 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की इमरजेंसी ड्यूटी का रोस्टर जारी कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ने शक्तिफार्म के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण का शासनादेश जारी करते हुए पदों का सृजन करा दिया है। इससे शक्तिफार्म की करीब डेढ़ लाख जनता को बेहतर इलाज की सुविधाएं मिलेगी। फिलहाल यहां ओपीडी की सेवाएं उपलब्ध हैं। सीएचसी में उच्चीकृत होने से 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं भी मिलने लगेंगी। मंत्रीने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री से सितारगंज व शक्तिफार्म के अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए वार्ता हुई है। यह भी पढ़ें- जिले के स्वास्थ्यकर्मियों का प्रति न...