गंगापार, अप्रैल 25 -- बारा/शंकरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ गया है। न्यू पीएचसी बारा में डाक्टर न होने से सन्नाटा पसरा हुआ है जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ में मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।बारा तहसील मुख्यालय पर स्थित होने के बावजूद सीएमओ प्रयागराज के रजिस्टर से बारा न्यू पीएचसी का नाम सायद गायब हो चुका है। वहां सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सीएमओ प्रयागराज से कई बार बात किया गया है किंतु डाक्टर की कमी बता कर प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। सीएचसी शंकरगढ़ के अधीक्षक डॉ.अभिषेक सिंह ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए अस्पताल के ओपीडी समय में परिवर्तन किया गया है।अब ओपीडी सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित की जा रही ...