श्रावस्ती, जून 24 -- श्रावस्ती,संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन करने और जिले की रैंकिंग सुधारने का निर्देश दिया। डीएम ने सीएमओ डॉ एके सिंह को जिला अस्पताल का नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस दौरान उन्होंने प्रसव पूर्व देखभाल,जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, टीकाकरण की नियमित समीक्षा करने, ई-कवच पोर्टल पर शत प्रतिशत फीडिंग करने,सभी सीएचसी व पीएचसी पर सभी सुविधाएं अनिवार्य रूप से मुहैया करने का निर्देश दिया। साथ ही औचक निरीक्षण में कमियां मिलने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य मंदिर नटवा का ऑनलाइन एक्यूएएस ...