देवरिया, मार्च 10 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में पिछले 22 दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन द्वारा एक्स-रे फिल्म की डिमांड भेजे जाने के बावजूद अब तक आपूर्ति नहीं हो सकी है। सीएचसी लार में 16 फरवरी से अस्पताल में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है। इसके चलते मरीजों को मजबूरन निजी केंद्रों पर जाकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। जहां उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।इन दिनों मौसम में बदलाव और होली के दौरान चोट-फ्रैक्चर समेत अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे में एक्स-रे की जरूरत पड़ने पर मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है या फिर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। उक्त सम्बन्ध में सीएचसी लार अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.