सीएचसी लार में तीन दिनों से एक्स-रे ठप, मरीज परेशान
देवरिया, जून 30 -- मेहरौनाघाट(लार)हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार इन दिनों खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं का खमियाजा यहां आने वाले गरीब और बेबस मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों से सीएचसी में लगी एक्स-रे मशीन पूरी तरह ठप पड़ी है। जिससे क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल में एक्स-रे प्लेट खत्म होने के कारण एक्स-रे मशीन के चेंबर में ताला लटका हुआ है। दूर-दराज के गांवों से हड्डी की चोट या अन्य गंभीर बीमारियों की जांच के लिए पहुंच रहे मरीज पिछले तीन दिनों से लगातार मायूस होकर लौट रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा पर्चे पर एक्स-रे लिखे जाने के बाद जब मरीज एक्स-रे कक्ष में पहुंच रहे हैं तो वहां ताला लटका देखकर उनके होश उड़ जा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.