सीएचसी लक्ष्मीपुर में ऑपरेशन से प्रसव शुरू
महाराजगंज, मई 3 -- लक्ष्मीपुर। फर्स्ट रेफरल यूनिट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में शनिवार को ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हो गई। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद की उपस्थिति में सर्जन डॉ. अरूण गुप्ता, डॉ. कविता अग्रवाल और बेहोशी के डॉक्टर आरबी राम की टीम ने विशुनपुर फुलवारिया निवासी नूर आईशा खातून का ऑपरेशन से प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। ऑपरेशन से प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएचसी में सात दिन तक भर्ती कर जच्चा-बच्चा की देखभाल किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी में गायनोक्लाजिस्ट, सर्जन और बेहोशी के डॉक्टर की तैनाती हो गई है। ऐसे में सीएचसी में सामान्य प्रसव के साथ ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है। इस मौके पर रामकृष्ण जायसवाल, पवन पांडेय, नफीसा खातून, सचित्र लाल, जितेन्द्र और आलमगिर कई स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.