देहरादून, मई 8 -- दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिल के मरीजों को दून और कोरोनेशन अस्पताल के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग प्रभावी कदम उठा रहा है। राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है।

विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी की शुरुआत स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेमनगर और रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ हृदय रोग ओपीडी शुरू की गई है, जहां मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मात्र 150 रुपये शुल्क पर ईसीजी ...