गुमला, जून 14 -- रायडीह। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। ओपीडी किसी तरह सीएचओ के सहारे चलाया जा रहा है, जबकि रात्रि सेवा में डॉक्टर की अनुपस्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। एनएच-43 पर सड़क दुर्घटना के मामलों में भी एएनएम और परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। इससे अस्पताल का माहौल प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...