सीएचसी रामनगर में पानी की बड़ी परेशानी
गंगापार, मई 12 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी रामनगर में इन दिनों पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। पीने के पानी के लिए मरीजों को दर दर भटकना पड़ता है। पीने के पानी के लिए भटकते मरीजों को दुकान से बोतल का पानी ख़रीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। जबकि सीएचसी रामनगर में आरओ और वाटर कूलर वर्षों से लगा है। लेकिन लगते ही वाटर कूलर और आरओ खराब हो गए। जिन्हें बनवाने वाला कोई नहीं है। अस्पताल इलाज कराने पहुंचे मरीजों को मजबूरन इस तपिश में पैसे से ठंडा पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।अस्पताल कर्मियों की माने तो परिसर में लगे हैंडपम्प खराब हालत में हैं, जिनमें से कीचड़ युक्त पानी निकलता है,जिससे लोग हाथ भी धोना पसंद नहीं करते। यह भी पढ़ें- सीएचसी रामनगर में पानी की बड़ी परेशानी इस बारे में नव नियुक्त सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग तिवारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.