सीएचसी में 68 टीबी मरीजो को मिला पोषण कीट
रांची, जून 23 -- रातू, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रातू में मंगलवार को 'निक्षय पोषण योजना' के तहत 68 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सीएमपीडीआईएल और आरके एचआईवी एड्स सेंटर के सहयोग से आयोजित हुआ। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुजीत कुमार कश्यप की देखरेख में हुए कार्यक्रम में बताया गया कि रांची जिले में पिछले पांच महीनों से 1550 टीबी मरीजों को पोषण किट दी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा करने में यह योजना महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कंट्रोलर अनी भूषण राय, को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार, गुड्डू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कर्रा सीएचसी में टीबी मरीजों को मिला पौष्टिक आहार किट संचालन राजीव रंजन ने किया। मौके पर संजय कुमार, अमित कुमार, प्रभात रंजन और अरविंद कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.