भभुआ, जुलाई 23 -- भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन शिविर आयोजित आमजनों को टीबी के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में दी गई जानकारी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता।

टीबी उन्मूलन शिविर का आयोजन टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी उन्मूलन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निक्षय मित्र योजना के तहत कुल 56 टीबी मरीजों को पोषक आहार के पैकेट उपलब्ध कराए गए। बीडीओ अंकिता शेखर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल के कर्मी , जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी ने स्वयं निश्चय मित्र के रूप में टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पहले महीने का फूड बास्केट प्रदान किया। बीडीओ ने इस योजना के तहत गोद लेने व्यक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यक्ष्मा मरीजों को स्वस्थ बनाने के लिए निक्षय मित्र का यह प्रयास...