उन्नाव, अप्रैल 11 -- पुरवा। संवाददाता सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में पारदर्शिता के दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। पुरवा सीएचसी में आयुष्मान योजना के तहत लाखों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है, जहां तत्कालीन अधीक्षक पर फर्जीवाड़ा कर धनराशि निकालने के गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद गठित जांच टीम को प्राथमिक जांच में अनियमितताएं भी मिली हैं।कस्बा निवासी शुभम के 14 जनवरी को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के बाद यह मामला सुर्खियों में आया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली क्लेम राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा रोगी कल्याण, योजना के प्रचार-प्रसार में और 25 प्रतिशत राशि कर्मचारियों के लिए निर्धारित होती है। शुभम ने आरोप लगाया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान तत्का...