प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- कुंडा। राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयोजन में बिहार ब्लॉक के बाघराय सीएचसी में हुए शिविर में चिह्नित किए गए 151 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन मंगलवार को हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर की शुरुआत की। बाघराय में सोमवार को आयोजित नेत्र शिविर में 469 रोगियों के आंखों की जांच की गई थी। जिसमें 151 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन मंगलवार को सीएचसी कुंडा में किया गया। नेत्र सर्जन डॉ. राजीव वैश्य की टीम ने 5 महिला समेत 151 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन किया। इस मौके पर डॉ. रोहित सिंह, डॉ. विवेक तिवारी, इन्द्रदेव पटेल, जैकी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.