कटिहार, जनवरी 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। सीएचसी कुरसेला में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को 13 महिलाओं का सफल बंध्याकरण किया गया। सभी ऑपरेशन अनुभवी चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार सिंह द्वारा किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ अमरलाल ने बताया कि बंध्याकरण से पूर्व सभी महिलाओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई गई है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पूरे कार्यक्रम के दौरान आवश्यक दवाइयों, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा। कार्यक्रम के सफल संचालन में एएनएम, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.