कटिहार, मार्च 21 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि सीएचसी में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 12 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान डॉ पंकज कुमार के नेतृत्व में पूरी टीम ने सभी ऑपरेशन को सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन से पहले सभी महिलाओं की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें परामर्श भी दिया गया। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉ पंकज कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, ताकि महिलाएं सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.