सीएचसी में होगी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था
चाईबासा, मई 28 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने बुधवार को जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द महिलाओं के लिए नि: शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयंतो कुमार से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इसे संचालित करने के लिए चिकित्सक और कर्मियों की व्यवस्था की जा रही है। सिविल सर्जन ने कहा कि इस अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने सर्वप्रथम ओपीडी का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि ओपीडी सुचारू ढंग से चल रहा है। साथ ही अस्पताल निरीक्षण के दौरान साफ सफाई को देख अस्पताल प्रबंधन की तारीफ की। वहीं उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.