बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- जनपद के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर की टीम ने समय रहते सही उपचार और विशेषज्ञ तालमेल के जरिए हार्ट अटैक से जूझ रहे एक मरीज को जीवन दिया है। जिले के सरकारी अस्पताल के पहला मामला है, जहां गंभीर स्थिति में मरीज को जीवनरक्षक इंजेक्शन देकर हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित कुमार ने बताया कि सीने में तेज दर्द से पीड़ित एक मरीज को अत्यंत गंभीर हालत में शिकारपुर सीएचसी की इमरजेंसी में लाया गया। डॉक्टरों ने बिना देरी किए तत्परता दिखाई और मरीज का तत्काल ईसीजी किया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल व चार सीएचसी को मिली ईसीजी की सुविधा जांच में मरीज को हृदयाघात (स्टेमी) होने की पुष्टि हुई। स्थिति नाजुक देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत इलाज शुरु कर...