शाहजहांपुर, मार्च 18 -- खुटार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शराब के नशे में हंगामा करने वाले संविदा नेत्र परीक्षक हरिकेश के खिलाफ सीएमओ डॉ विवेक मिश्रा ने कार्रवाई की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएमओ डॉक्टर विवेक मिश्रा ने उनका तबादला मिर्जापुर जिले के जरियनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में कर दिया है। साथ ही उनसे पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी नेत्र परीक्षक अपने कक्ष में नशे की हालत में मौजूद थे। उसी दौरान सड़क हादसे के कारण अस्पताल में भीड़ बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी हालत देखकर लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने अभद्र व्यवहार भी किया। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने मा...