सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
सहारनपुर, मई 21 -- देवबंद। सीएचसी में नियुक्त स्वास्थ्य संविदाकर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोषित संविदाकर्मियों गुरुवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कर्मचारियों ने चेताया कि जब तक उन्हें वेतन नहीं दिया जाएगा वह अपना प्रदर्शन करते रहेंगे। संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष डा. गय्यूर अली ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने रुका हुआ वेतन दिए जाने, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत समान कार्य समान वेतन मिलने, नौकरी सुरक्षा की गारंटी के साथ ही उन्हें स्थाई किया जाने की मांग रखी। इस दौरान डा. सौरभ यादव, डा. आशुतोष, डा. गौरव, डा. लक्ष्य गुप्ता, डा. हिमाद्री, डा. नीरज, विरेंद्र, देवेंद्र, मोतीलाल आदि के अलावा आशा एवं आशा संगिनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वेतन के लिए स्वास्थ्य कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.