अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या,संवाददाता। जनपद अयोध्या में मरीजों की बीमारियों से जुड़ी जांच के लिए सीएचसी व पीएचसी पर लगाई गई एटीएम हेल्थ मशीन शो पीस बनकर ही रह गई हैं। कहीं छह माह से हेल्थ एटीएम मशीन खराब पड़ी है तो कहीं मशीन संचालित करने के लिए आपरेटर ही नहीं है। हेल्थ एटीएम मशीन से जांच न होने के कारण सीएचसी व पीएचसी पर जांच कराने आये मरीजों को मजबूरी में निजी लैब पर जाकर जांच करवानी पड़ रही है। निजी लैब से जांच कराने के कारण मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।सीएचसी और पीएचसी पर स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन से चार दर्जन से अधिक जांच नि:शुल्क की जाती है। इसमें पल्स रेट,बॉडी फैट,शरीर का तापमान,आक्सीजन की मात्रा,वजन, शुगर, बीपी, सहित अन्य जांच शामिल हैं। 'हिन्दुस्तान'अखबार की टीम ने बुधवार को सीएचसी पर स्थापित हेल्थ एटीएम की पड़ताल की तो पता चला...