प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 4 -- पट्टी। नगर के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से साइबर सुरक्षा जागरूकता बैठक हुई। एसबीआई शाखा प्रबंधक विकास द्विवेदी ने चिकित्सकों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग व्हाट्सएप पर कई तरह की शुभकामना संदेश की फाइलें भेजकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं। सहायक प्रबंधक ऋण अनूप बरनवाल ने गोल्ड लोन, पर्सनल लोन की जानकारी दी। अधीक्षक डॉ. आरपी भारती ने एसबीआई की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। बैठक में डॉ.अखिलेश, डॉ. श्रद्धा, डॉ.राकेश, डॉ.नीरज, डॉ. दीप्ति, सागर उपाध्याय सहित आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.