गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के धोबियामोड़ स्थित सीएचसी परिसर के सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अबू काशिफ हसन की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सितंबर माह में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एचएमआईएस रिपोर्ट सितंबर 2026 माह के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य इंडिकेटरों की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित ऑनलाइन एंट्री एवं रिपोर्टिंग को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- मझगांव सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मियों की समीक्षा बैठक, सेवाओं में सुधार के निर्दे...