सीएचसी में सक्रिय है दलालों का नेटवर्क, महिला को ठगा
गोंडा, मई 24 -- करनैलगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को गुमराह कर निजी जांच केंद्रों पर भेजने और उनसे मोटी रकम वसूलने वाले दलालों का नेटवर्क सक्रिय होने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की मदद से ऐसे लोगों पर नकेल कसने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को एक महिला मरीज दलाल के झांसे में आकर आर्थिक और मानसिक शोषण का शिकार हो गई। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत सीएचसी अधीक्षक को देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बहुवन, मादरमांझा निवासी ननकई इलाज और जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। आरोप है कि अस्पताल परिसर में मौजूद एक महिला ने खुद को अस्पताल स्टाफ से जुड़ा बताते हुए उसे रोक लिया और कहा कि डॉक्टर को दिखाने से पहले बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना जरूरी है। महिला उसकी बातों में आ गई। पीड़िता क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.