शाहजहांपुर, मार्च 17 -- खुटार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में संविदा पर तैनात एक नेत्र परीक्षक द्वारा शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि रविवार शाम नेत्र परीक्षक हरिकेश ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी सीएचसी परिसर में अपने कक्ष में बैठे हुए थे। इस दौरान वह शराब के नशे में धुत थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह कुर्सी पर बैठे-बैठे ही लघुशंका करने लगे।नेत्र परीक्षक की हालत देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। आरोप है कि नशे की हालत में उन्होंने लोगों से अभद्र व्यवहार भी किया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बा...