फतेहपुर, जून 20 -- बिंदकी। प्रतिदिन सीएचसी में एक हजार से अधिक मरीजों का आना जाना होता है लेकिन भीषण गर्मी होने के बावजूद पानी के लिए मरीज तीमारदार तरसते नजर आते थे। आपके हिन्दुस्तान अखबार की पड़ताल के बाद अफसरों ने संज्ञान में लिया और बिगड़े वाटर कूलर मशीन को हटाकर नई मसीन लगा दी गई, जिससे सीएचसी में आने मरीजों तीमारदारों को राहत मिली है। तहसील रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी की व्यवस्था की पड़ताल में ही पोल खुल गई थी। जहां पर एक आरओ जोकि बिगड़ा था और सामान्य पानी दे रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद अफसरों ने जिम्मेदारों को व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद वाटर कूलर मशीन को बदलकर नई मशीन लगा दी गई। जिससे अब अस्पताल आने वाले मरीजों तीमारदारों को ठंडा पानी मुहैया होने से राहत मिली है। अधीक्षक डॉ धर्मेन्द्र...