गोपालगंज, फरवरी 5 -- मांझागढ़, एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा में बीते एक सप्ताह से एंटी-रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं रहने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ता, बंदर अथवा अन्य आवारा जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।मरीजों को गोपालगंज या निजी क्लीनिकों में महंगे दाम पर इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि बीते एक सप्ताह से एंटी-रेबीज वैक्सीन समाप्त हो गई है। जिला स्तर से वैक्सीन की मांग की गई है । उपलब्ध होते ही मरीजों को वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.