सीएचसी में रखा गया मिट्टी का घड़ा
गंगापार, अप्रैल 20 -- स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएचसी मेजा में मरीजों व उनके तिमारदारों को लू से बचाने के लिए इंतजाम कर लिए गए। अस्पताल के वाह्य कक्ष में घड़े का पानी ओआरएस का पैकेट व गिलास रखवा दिया गया है। यह जानकारी अस्पताल के डॉ सुरेश चन्द्र सोनकर ने देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर मरीजों को गर्म हवा से बचाने के लिए ओपीडी कक्ष में भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह दस बजे के लगभग अस्पताल पहुंचे मरीजों को लू से बचाव के तरीके बताए गए। यह भी पढ़ें- गर्मी के साथ ओपीडी में मरीजों की भरमार यह भी पढ़ें- Heatstroke Alert! लू के ये 5 लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, जानें हीटस्ट्रोक से बचाव के आसान उपाय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.