सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ व सीओ ने किया रक्तदान, 14 यूनिट रक्त संग्रह
कोडरमा, जून 29 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा के निर्देश पर जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं प्रखंड कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर में बीडीओ गौतम कुमार एवं सीओ सारांश जैन ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इनके अलावा अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मियों तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर स्वेच्छा से रक्तदान करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.