मधेपुरा, फरवरी 20 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। सीएचसी के ओपीडी में गुरुवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। ओपीडी खुलते ही चिकित्सक डॉ डीपी रमण और डॉ प्रवीण कुमार मरीजों का इलाज शुरू किया। दिन के 2 बजे तक करीब 105 मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी गयी। इस दौरान अधिकांश वायरल फीवर, टाइफाइड, सर्दी खांसी, चर्म रोग गैस पीड़ित, भूख की कमी, कमजोरी, शरीर में दर्द, सीने में दर्द व टीबी के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. डीपी रमण ने बताया कि सर्दी खांसी, वायरल फीवर खासकर टाइफाइड वाले मरीजों की इन दिनों अधिक संख्या देखी जा रही है। खासकर मौसमी प्रभाव के कारण अधिकांश लोग वायरल फीवर, टाइफाइड, खांसी सर्दी, चर्म रोग व अन्य रोग से पीड़ित हो रहे हैं। इस दौरान खून, यूरिन, शुगर और प्रेशर की जांच भी की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.