सीएचसी में मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- गुरुवार को सीएचसी पलिया में मेगा मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलिया डॉक्टर भरत सिंह ने किया। स्वास्थ्य शिविर में 208 मरीज देखे गए साथ उनको दवा वितरण की गई, साथ ही दवा के साथ सभी मरीजों की काउंसलिंग भी की गई। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर अखिलेश शुक्ला, डॉ अजीत सिंह, डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ मोहित तिवारी, स्तुति कक्कड़, काउंसलर अंकित दीक्षित, सुधाकर वर्मा, अभिषेक शुक्ला, मुकेश कुमार, डॉ सुभाष राणा, अतुल पांडेय व अमन कुमार सहित सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.