पाकुड़, अप्रैल 30 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में डॉ. मंजर आलम की अध्यक्षता में मासिक स्वास्थ्य समीक्षा एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रत्येक माह के अंतिम दिन नियमित रूप से आयोजित की जाती है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करना एवं उन्हें और बेहतर बनाना है। बैठक में सभी एएनएम, जीएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं की उपस्थिति रही, जिन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विशेष रूप से सभी गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, उनकी नियमित जांच (एएनसी), टीकाकरण, आयरन एवं कैल्शियम की दवा उपलब्ध कराना तथा सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जननी सुरक्षा योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंचाने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.