मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। सीएचसी सरधना पर मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में भूलने की बीमारी, बच्चों में मानसिक एवं व्यवहारिक समस्याएं, नशा मुक्ति, तनाव व अन्य मानसिक रोगों की जांच एवं परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी शाहवेज अंसारी, प्रभारी संदीप गौतम, सभासद खालिद द्वारा संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। शाहवेज अंसारी ने कहा कि मानसिक रोग कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि एक सामान्य बीमारी है जिसका इलाज संभव है। उन्होंने समाज से अपील की कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों से दूरी न बनाएं, बल्कि उनका हौसला बढ़ाएं। उनके साथ समय बिताएं और उन्हें सम्मान दें। प्रभारी संदीप ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.