प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- कोहंडौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोहंडौर में महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डॉ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और सम्मान समाज की उन्नति के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान बीसीपीएम अमित सिंह, बीपीएम मंजू, एआरओ इंतजार अहमद, एनम व सीएचओ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और गिरते लिंगानुपात को सुधारने से जुड़े कानूनों को समझाया। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर नीलम पांडेय, माया सिंह सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.